गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति कोविंद ने राष्ट्र को किया संबोधित, जवान से लेकर किसान तक का जताया आभार
Image Credit: shortpedia
सोमवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्र को संबोधित किया। उनके संबोधन में किसान से लेकर जवान तक शामिल थे। उन्होंने कहा कि नया कृषि कानून किसानों के हित में है। विपरीत प्राकृतिक परिस्थितियों, अनेक चुनौतियों और कोविड की आपदा के बावजूद हमारे किसान भाई-बहनों ने कृषि उत्पादन में कोई कमी नहीं आने दी। यह कृतज्ञ देश हमारे अन्नदाता किसानों के कल्याण के लिए पूर्णतया प्रतिबद्ध है।