राष्ट्रपति आज प्रयागराज में करेंगे लॉ यूनिवर्सिटी और मल्टीस्टोरी बिल्डिंग का शिलान्यास
Image Credit: Amar Ujala
राष्ट्रपति कोविंद आज प्रयागराज पहुंच रहे हैं। वह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी और हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं के चैंबर एवं पार्किंग के लिए मल्टीस्टोरी बिल्डिंग का शिलान्यास करेंगे। वह तकरीबन छह घंटे प्रयागराज में बिताएंगे। राष्ट्रपति यहां वायुसेना के विमान से बम्हरौली पहुंचेंगे। वहां से वह सेना के हेलिकॉप्टर से पोलो ग्राउंड में उतरेंगे। हाईकोर्ट के परिसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण शामिल होंगे।