राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ब्रिटेन से की मांग- रूस को 'आतंकवादी देश' घोषित करें, यूक्रेन हार नहीं मानेगा
Image Credit: The Statesman
रूस-यूक्रेन युद्ध का आज 14वां दिन है। दोनों देश तीन दौर की वार्ता भी कर चुके हैं। लेकिन युद्ध रोकने संबंधी कोई बात सामने नहीं आई है। इस बीच कल यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ब्रिटेन के सांसदों से रूस को 'आतंकवादी देश' के रूप में घोषित करने के साथ-साथ और अधिक सख्त प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि देश के हवाई क्षेत्र सुरक्षित हैं।