अफगानिस्तान मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी ने की अहम बैठक, राजनाथ और अमित शाह हुए शामिल
Image Credit: Newsbyte
प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को अफगानिस्तान में बनी स्थिति की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। प्रधानमंत्री आवास पर हुई इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल शामिल हुए। सूत्रों के अनुसार, बैठक में तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान में बने हालात पर चर्चा हुई। बीते हफ्ते भी प्रधानमंत्री मोदी ने अफगानिस्तान के मुद्दे पर एक उच्च स्तरीय बैठक की थी।