G-20 बैठक में प्रधानमंत्री मोदी बोले- अफगानिस्तान को आतंकवाद का स्त्रोत बनने से रोकना होगा
Image Credit: Newsbyte
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को G-20 सम्मेलन में वर्चुअली हिस्सा लिया और अफगानिस्तान को आतंकवाद का स्त्रोत बनने से रोकने की बात कही। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि दुनिया के कंधों पर अफगानिस्तान को आतंकवाद और कट्टरता का स्त्रोत बनने से रोकने जिम्मेदारी है। साथ ही वहां के लोगों के मानवाधिकारों और रक्षा के लिए भी प्रयास करने होंगे। G-20 देशों की यह बैठक खास तौर पर अफगानिस्तान में बनी स्थितियों पर चर्चा के लिए बुलाई गई थी।