राहुल गांधी का आज 49वां जन्मदिन, PM समेत कई नेताओं ने दी Birthday Wishes
Image Credit: Shortpedia
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आज 49वां जन्मदिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, “श्री राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें अच्छा स्वास्थ्य दे और दीर्घायु बनाए।” PM के अलावा अन्य दलों के नेताओं ने भी राहुल को Birthday Wishes दीं। वहीं कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो शेयर किया, जिसमें राहुल के यादगार पल हैं।