प्रधानमंत्री ने कहा- स्वच्छता अभियान के दूसरे फेज में शहरों से कूड़े के पहाड़ पूरी तरह हटाए जाएंगे
Image Credit: Dainik Bhaskar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन अर्बन 2.0 और अमृत 2.0 प्रोग्राम की आज शुरुआत की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मोदी ने कहा कि स्वच्छता अभियान को मजबूती देने का बीड़ा अब नई पीढ़ी ने उठाया। आज बच्चे चॉकलेट के रैपर फेंकते नहीं बल्कि जेब में रख लेते हैं और गंदगी फैलाने पर बड़ों को टोकते हैं। मोदी ने कहा साफ-सफाई के मामले में युवा पहल कर रहे हैं।