आलोचनाओं के बाद सार्वजनिक जिम्मेदारी से पीछे हटे शाही परिवार के प्रिंस एंड्रयू
Image Credit: Shortpedia
यौन उत्पीड़न के दोषी जेफरी एपस्टीन के साथ दोस्ती की बात सामने आने के बाद से ही शाही परिवार के प्रिंस एंड्रयू को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था। जिसके बाद प्रिंस ने महारानी से सार्वजनिक दायित्वों से हटने की इजाजत मांगी थी। महारानी ने मौके की गम्भीरता को समझते हुए प्रिंस एंड्रयू को यह इजाजत दे दी है। प्रिंस ने जेफरी के साथ रिश्तों पर अफसोस भी जताया है।