यूएस कैपिटल हिंसा से पहले प्रिंस हैरी ने ट्विटर के सीईओ को किया था आगाह
Image Credit: fox news
ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि उन्होंने छह जनवरी को हुई यूएस कैपिटल हिंसा से पहले ट्विटर के सीईओ को यह चेतावनी दी थी कि अमेरिका की राजधानी में अशांति पैदा करने के लिए सोशल मीडिया साइट का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिंसा के एक दिन पहले ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी को ईमेल के जरिए अपनी चिंताओं से अवगत कराया था।