प्रियंका चौपड़ा ने नीरव मोदी के साथ ख़त्म किया कॉन्ट्रैक्ट
Image Credit: The Indian Express
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने डायमंड किंग नीरव मोदी के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट ख़त्म कर लिया है। PNB स्कैम के बाद से ही प्रियंका ने नीरव मोदी के साथ कॉन्ट्रैक्ट ख़त्म करने के लिए क़ानूनी सलाह लेना शुरू कर दिया था। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने नीरव मोदी पर धोखाधड़ी का भी आरोप लगाया है। दरअसल नीरव मोदी ने प्रियंका को अपनी डायमंड कम्पनी का ब्रांड अम्बेस्डर बनाया था और कॉन्ट्रैक्ट के तहत प्रियंका को विज्ञापनों के लिए पूरी फीस नहीं मिली है।