CAA के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों से मिली प्रियंका गांधी
Image Credit: Shortpedia
यूपी के आजमगढ़ पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने CAA के खिलाफ धरने पर बैठीं महिलाओं से मुलाकात की। महिलाओं द्वारा पुलिस पर जबरन धरने से उठाने का आरोप लगने के बाद प्रियंका ने कहा- आप लोगों के साथ जो भी हुआ वो गलत है। वहीं पिछले दिनों प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की बर्बरता के खिलाफ मिली शिकायत पर NHRC ने यूपी के मुख्य सचिव और डीजीपी को नोटिस जारी किया।