प्रियंका बोलीं- यूपी में फेल रहा बीजेपी सरकार का 'मिशन शक्ति' अभियान
Image Credit: Shortpedia
प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज योगी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार की ओर से महिला सुरक्षा को लेकर चलाया गया 'मिशन शक्ति' अभियान विफल साबित हुआ। बकौल प्रियंका, 'जब सरकार का उद्देश्य केवल ढोंग व झूठा प्रचार हो तो मिशन फेल हो ही जाएंगे। यूपी में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर पर्दा डालने के चलते सरकार का मिशन शक्ति फेल रहा।'