प्रियंका बोलीं- लोग रो रहे हैं, मदद मांग रहे हैं और वो रैलियों में हंस रहे हैं
Image Credit: Economic times
देश में चरमरा रही स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा- जनवरी-फरवरी में 6 करोड़ टीके को निर्यात करने की क्या जरूरत थी। उन्होंने कहा कि ये कितना दुखद है कि देश में ऑक्सीजन की उपलब्धता होते हुए भी केवल 2000 ट्रक ही ऑक्सीजन का परिवहन कर सकते हैं। महामारी ने किसी को नहीं छोड़ा। लेकिन ये रैली और प्रचार करने में जुटे हैं।