आज सीएम योगी मथुरा में भरेंगे हुंकार तो प्रियंका गांधी जारी करेंगी घोषणा पत्र
Image Credit: Shortpedia
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मुथरा में होंगे। वे मांट विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करने व 201.16 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने आ रहे हैं। वहीं खबर है कि सीएम योगी के आगमन से पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष को हिरासत में ले लिया गया है। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को दोपहर 12 बजे मांट में जाबरा रोड पर हैलीकॉप्टर से आयेंगे।