प्रियंका गांधी का ऐलान- अकेले उत्तर प्रदेश चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, सभी सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार
Image Credit: Shortpedia
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि पार्टी आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के साथ किसी भी गठबंधन की संभावना को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य की सभी 403 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी और अपने दम पर जीतेगी। प्रियंका ने कहा कि कोविड महामारी समेत हर संकट के समय केवल कांग्रेस के कार्यकर्ता लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं।