एम्स में घायल छात्रों से मिलीं प्रियंका; बोलीं- छात्रों के खिलाफ सरकार भड़का रही हिंसा
Image Credit: Shortpedia
प्रियंका गांधी JNU हिंसा के 18 घायलों से मिलने एम्स पहुंची। घायलों से मिलकर उन्होंने ट्वीट किया, घायलों ने मुझे बताया कि- गुंडें जेएनयू में घुसे। उनपर लाठी और अन्य हथियारों से हमला किया। कईयों को गंभीर चोटें आईं। एक छात्र के मुताबिक, पुलिस ने उसके सिर पर कई बार घुसा मारा था। प्रियंका बोलीं- मोदी सरकार की सबसे बड़ी दिक्कत है कि ये अपने ही बच्चों के खिलाफ हिंसा भड़काने की अनुमति देती है।