ट्रैक्टर रैली में मारे गए किसान नवरीत सिंह के परिजनों को सांत्वना देने रामपुर पहुंची प्रियंका
Image Credit: Twitter@ANI
प्रियंका गांधी वाड्रा दिल्ली में 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली में मारे गए किसान नवरीत सिंह के परिजनों को सांत्वना देने रामपुर पहुंची। वह सुबह अपनी कार से दिल्ली से रामपुर के लिए रवाना हुईं। प्रियंका के काफिले की कारें गढ़मुक्तेश्वर में नेशनल हाईवे 9 फ्लाईओवर पर हादसे का शिकार हुई। नवरीत के परिवार से प्रियंका बोलीं- मैं और मेरी पार्टी आपके साथ हैं, बेटे का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।