हरियाणा में 1,100 स्थानों पर कार्यक्रम, सीएम मनोहर लाल ने दिया योग से निरोग का संदेश
Image Credit: Shortpedia
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हरियाणा में लगभग 1,100 स्थानों कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आवास पर सुबह ही कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। उन्होंने सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा योग से ही निरोगी काया हो सकती है। हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डा. जयदीप आर्य ने बताया कि मंगलवार को पूरे प्रदेश में 1100 स्थानों पर योग के कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।