लंदन में खालिस्तानियों का विरोध, सैकड़ों भारतीयों ने तिरंगा लहराया, भारत माता की जय के नारे भी लगाए
Image Credit: Twitter
लंदन में इंडियन हाई कमीशन के बाहर सैकड़ों भारतीय नागरिकों ने खालिस्तान का विरोध किया। लोगों ने तिरंगा लहराया और भारत माता की जय के नारे लगाए। प्रदर्शन में सिख भी शामिल थे। एक दिन पहले इसी जगह खालिस्तानियों ने भारतीय हाई कमीशन पर लगा तिरंगा उतार दिया था। इस हरकत का विरोध करने जुटे लोगों ने कहा- कुछ लोग भारत और यहां अमन का माहौल बिगाड़ना चाह रहे हैं।