भारत के कृषि कानून के खिलाफ लंदन में प्रदर्शन, कई हुए गिरफ्तार
Image Credit: Shortpedia
भारत में कृषि कानून के खिलाफ जारी किसान आंदोलन की आंच लंदन तक पहुंची। यहां मध्य लंदन में किसानों के समर्थन में प्रदर्शन हुए। प्रदर्शन के दौरान स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया। दरअसल, वहां कोरोना प्रसार को रोकने के लिए सरकार ने कड़े नियम लागू किए हैं। अगर 30 से ज्यादा लोग जमा होते हैं तो गिरफ्तारी हो सकती है, जुर्माना भी लगाया जा सकता है।