दिल्ली ट्रैक्टर रैली में गिरफ्तार प्रत्येक प्रदर्शनकारी को दो लाख रुपये देगी पंजाब सरकार
Image Credit: newsbyte
पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राज्य की कांग्रेस सरकार ने किसानों को अपने हक में करने के लिए बड़ा दांव खेला है। पंजाब सरकार ने जनवरी में गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के बाद दिल्ली में गिरफ्तार किए गए 83 प्रदर्शनकारियों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।