पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला कांग्रेस में शामिल
Image Credit: tribune india
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मुसेवाला का कांग्रेस में स्वागत किया। सिद्धू ने कहा कि मुसेवाला इंटरनेशनल फिगर हैं। उनके परिवार का कांग्रेस से पुराना नाता रहा है। उनकी माता पहले से ही कांग्रेस सरपंच हैं। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि एक साधारण परिवार से उठा सिद्धू मुसेवाला आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं। उनकी युवाओं में कमाल की लोकप्रियता है।