जेलेंस्की के नाटो में शामिल न होने के ऐलान के बाद पुतिन के तेवर नरम
Image Credit: Shortpedia
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के नाटो में शामिल न होने के ऐलान के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी नरमी दिखाई है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने बुधवार को बताया कि हमारा मकसद यूक्रेन की सरकार को गिराना नहीं, बल्कि तटस्थ स्थिति सुनिश्चित करना है। रूस इस लक्ष्य को हासिल भी करेगा। यूक्रेन से अगले दौर की वार्ता में और महत्वपूर्ण प्रगति की उम्मीद है।