विपक्ष को एकजुट करने के लिए शरद पवार के साथ हाथ मिलाएं राहुल गांधी- शिवसेना
Image Credit: Newsbyte
शिवसेना ने कहा है कि केंद्र में भाजपा का सामना करने के लिए राहुल गांधी को शरद पवार के साथ मिलकर विपक्षी पार्टियों को एकजुट करना चाहिए। पार्टी के मुखपत्र सामना के संपादकीय में लिखा गया है कि राहुल गांधी नियमित तौर पर केंद्र और उसकी नीतियों का विरोध करते हैं, लेकिन यह सिर्फ ट्विटर पर हो रहा है। राहुल गांधी को विपक्षी पार्टियों की बैठक आयोजित करनी चाहिए थी।