पेगासस जासूसी कांड पर राहुल गांधी बोले- ये देशद्रोह से कम नहीं, इस्तीफा दें अमित शाह
Image Credit: Shortpedia
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज पेगासस जासूसी कांड में केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये पूरे भारत देश पर हमला है और इसका देश के संस्थानों के खिलाफ इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि ये देशद्रोह है और गृह मंत्री अमित शाह को मामले में इस्तीफा देना चाहिए। मामले में जांच की मांग करते हुए उन्होंने अपना फोन टैप होने का आरोप भी लगाया और कहा कि उनकी बातों पर निगरानी रखी जाती है।