पेगासस कांड पर सरकार को घेरने के लिए राहुल ने की विपक्षी नेताओं के साथ बैठक
Image Credit: Newsbyte
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज दिल्ली में पेगासस जासूसी कांड को लेकर अन्य विपक्षी नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में मुद्दे पर सरकार को घेरने के तरीकों पर चर्चा की गई। इस बैठक में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी , शिवसेना, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI), माओवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM), राष्ट्रीय जनता दल (RJD), आम आदमी पार्टी (AAP), समाजवादी पार्टी और द्रविड़ मुनेत्रा कजागम (DMK) के अलावा कई छोटी पार्टियों के नेता भी शामिल हुए।