राहुल-प्रियंका झोंक रहे दिल्ली के प्रचार अभियान में पूरी ताकत
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस भी चुनाव प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंकती दिखी। आज दिल्ली की मटिया महल विधानसभा में राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की संयुक्त रैली हो रही है। रैली में कांग्रेस प्रत्याशी अल्का लांबा, मटिया महल विधासभा से कांग्रेस उम्मीदवार मिर्जा जावेद और बल्लीमारन विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार हारून युसूफ भी मौजूद रहे। लाज़िमी है कि राहुल-प्रियंका के निशाने पर मोदी सरकार रहेगी।