भारत बंद को राहुल का समर्थन, प्रियंका बोलीं- 'कृषि बिल ईस्ट इंडिया कम्पनी राज की याद दिलाता है'
Image Credit: Shortpedia
भारत बंद का समर्थन करते हुए मोदी सरकार को घेरते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'नए कृषि कानून हमारे किसानों को गुलाम बनाएंगे। एक त्रुटिपूर्ण जीएसटी ने एमएसएमई को नष्ट कर दिया।' प्रियंका गांधी बोलीं, 'किसानों से एमएसपी छीनी जाएगी। वो कांट्रेक्ट फार्मिंग के जरिए मजबूरन खरबपतियों के गुलाम बनेंगे। न उन्हें दाम मिलेगा, न सम्मान। किसान अपने ही खेत पर मजदूर बनेगा। कृषि बिल हमें ईस्ट इंडिया कम्पनी राज की याद दिलाता है।'