राजस्थान बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भंवरलाल शर्मा का 97 वर्ष की उम्र में निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक
Image Credit: Shortpedia
राजस्थान बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भंवरलाल शर्मा का शुक्रवार को निधन हो गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां सहित अनेक नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया। मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट किया है, "भंवर लाल शर्मा के निधन का समाचार दुखद है। कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।" पीएम मोदी ने भी निधन पर शोक जताया।