Defence Sector में Innovation के लिए Rajnath Singh ने दी 499 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी
Image Credit: zeenews
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अगले 5 सालों में रक्षा क्षेत्र में रिसर्च और इनोवेशन करने के लिए करीब 499 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है. रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का लक्ष्य पाने के मकसद से करीब 300 स्टार्टअप, लघु, छोटे और मध्यम उद्योगों (MSMEs) और व्यक्तिगत अन्वेषकों को आर्थिक मदद देने के लिए इस बजट का इस्तेमाल किया जाएगा.