नाराज किसानों को मनाएंगे राजनाथ, पद्मश्री अवॉर्डी किसानों से की बात
Image Credit: Shortpedia
किसानों को मनाने के लिए राजनाथ ने कमान संभाली। पद्मश्री प्राप्त कई किसानों और किसान प्रतिनिधियों से राजनाथ ने बात की। बातचीत में रक्षा मंत्री के साथ कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी रहे। बता दें बैठक में मंत्रियों ने स्पष्ट किया कि नए कृषि कानून से खेती के क्षेत्र में विकास की राह प्रशस्त होगी। गौरतलब है कि कृषि कानूनों के खिलाफ हरियाणा, पंजाब, यूपी में प्रदर्शन जारी हैं।