सदन का ऐतिहासिक 250वां सत्र; सेना जैसी बदली यूनिफॉर्म में दिखे मार्शल
Image Credit: Twitter@ANI
राज्यसभा के ऐतिहासिक 250वें सत्र के पहले दिन बड़ा बदलाव दिखा। 1950 के बाद पहली बार मार्शल बदली यूनिफॉर्म में दिखे। दरअसल, सदन में चेयरमैन की कुर्सी के पीछे खड़े होने वाले मार्शल सेना के जैसी यूनिफॉर्म पहने दिखे। अब से पहले ये बंद गले की कमीज और साफा पहने दिखते थे। मार्शलों ने मिलिट्री स्टाइल की टोपी संग नीले रंग की यूनिफॉर्म पहनी थी और कंधे पर पट्टियां थीं।