प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हुआ रिकॉर्ड वैक्सीनेशन, अब तक लगाई 2.17 करोड़ खुराकें
Image Credit: Newsbyte
कोरोना महामारी के बीच शुक्रवार को मनाए जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर चिकित्सा विभाग ने उन्हें रिकॉर्ड वैक्सीनेशन का तोहफा दिया है। सरकार ने उनके जन्मदिन पर रिकॉर्ड वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा था और इसे पूरा करते हुए शाम 6 बजे तक देशभर में वैक्सीन की 2.17 करोड़ खुराकें लगाई जा चुकी थी। इसके साथ ही देश में चौथी बाद एक दिन में वैक्सीनेशन का आंकड़ा एक करोड़ के पार पहुंच चुका है।