दिल्ली में कम हुई ऑक्सीजन की जरूरत, अन्य राज्यों को भेज सकते हैं अतिरिक्त कोटा- सिसोदिया
Image Credit: shortpedia
कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर में तेजी से बढ़ते संक्रमण के मामलों के कारण पिछले सप्ताह तक ऑक्सीजन की किल्लत से जूझ रही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब इसकी जरूरत में कमी आ गई है। वर्तमान में यहां प्रतिदिन 582 मीटि्रक टन ऑक्सीजन की ही खपत हो रही है। ऐसे में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि ऑक्सीजन की कम जरूरत को देखते हुए केंद्र सरकार अतिरिक्त कोटा अन्य जरूरतमंद राज्यों को भेज सकती है।