केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को राहत, कोर्ट ने दी जमानत; वकील ने दिया था खराब सेहत का हवाला
Image Credit: PTI
महाराष्ट्र के राजनीतिक इतिहास में एक अभूतपूर्व घटनाक्रम के तहत, महाराष्ट्र पुलिस ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ उनकी 'थप्पड़ मारने' वाली टिप्पणी के लिए गिरफ्तार कर लिया. केंद्रीय मंत्री को फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट बाबासाहेब शेख पाटिल की कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया. पुलिस ने कोर्ट में राणे की 7 दिन की रिमांड की मांग की लेकिन कोर्ट ने केंद्रीय मंत्री को जमानत दे दी है.