हरियाणा में एक हफ्ते और बढ़ाई गईं पाबंदियां, 7 जून तक लागू रहेगा लॉकडाउन
Image Credit: shortpedia
हरियाणा सरकार ने राज्य में जारी पाबंदियों को एक सप्ताह और बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि प्रदेश में कोरोना महामारी की स्थिति को देखते हुए लॉकडाउन को 7 जून तक बढ़ाया जा रहा है। खट्टर ने कहा कि राज्य में कोरोना के मामले कम हो रहे हैं, लेकिन अभी सावधानी बरतने की जरूरत है। हालांकि, इस बार दुकानदारों को पाबंदियों से कुछ राहत दी गई है और दुकानें खोलने का समय बढ़ाया गया है।