आरजेडी के बाहुबली नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन का कोरोना से निधन
Image Credit: Shortpedia
बिहार के सीवान से आरजेडी सांसद रहे बाहुबली नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन का आज सुबह कोरोना से निधन हुआ। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में जेल प्रशासन के हवाले से इसे अफवाह बताया गया। हत्या के मामले में तिहाड़ जेल में उम्र कैद की सजा काट रहे शहाबुद्दीन का एक निजी अस्पताल में इलाज जारी था। 20 अप्रैल को उनकी हालत अचानक बिगड़ी। मोहम्मद शहाबुद्दीन पर करीब 30 से ज्यादा केस दर्ज थे।