तेजस्वी का नोट बांटने वाले वीडियो पर आरजेडी बोली- गरीबों की मदद करना गलत है क्या?
Image Credit: Twitter
गोपालगंज दौरे पर गए तेजस्वी यादव का नोट बांटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में तेजस्वी महिलाओं को पांच-पांच सौ रुपये देते दिख रहे हैं। इसे लेकर जेडीयू ने निशाना साधा तो आरजेडी ने कहा कि बाढ़ पीड़ित महिलाएं मदद के लिए तेजस्वी यादव के पास आई थीं तो उन्होंने उनकी मदद की। इसमें गलत क्या है? बाढ़ पीड़ितों की मदद करना क्या कोई गुनाह है?