कल्याण सिंह के नाम पर होगी यूपी के इन 5 जिलों की सड़कें
Image Credit: Twitter
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा ऐलान किया। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश के पांच जिलों की एक-एक सड़क को कल्याण सिंह के नाम पर करने का फैसला किया। आपको बता दें कि उनमें लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, बुलंदशहर और अलीगढ़ हैं। यहां एक-एक सड़क कल्याण सिंह मार्ग के नाम पर होगी।