पार्टी छोड़कर जाने वाले RSS के आदमी, ऐसे नेताओं की कांग्रेस को जरूरत नहीं- राहुल गांधी
Image Credit: Shortpedia
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि जो नेता भाजपा और सच्चाई का सामना नहीं कर सकते, वो पार्टी छोड़ सकते हैं। कांग्रेस के सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल ने दूसरी पार्टियों में जाने वाले नेताओं को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का आदमी बताते हुए कहा कि पार्टी को ऐसे लोगों की जरूरत नहीं है। अपनी टिप्पणी में राहुल गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी जिक्र किया।