सीएम योगी के 'अब्बाजान' वाले बयान पर घमासान
Image Credit: One India
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा रविवार को कुशीनगर में दिए गए एक बयान से सियासी घमासान छिड़ गया है। इस बयान के सामने आने के बाद से विपक्षी नेताओं ने योगी के खिलाफ जुबानी जंग तेज कर दी है। बता दे योगी ने रविवार को कुशीनगर में बयान देते हुए कहा था कि 2017 के पहले गरीबों को राशन नहीं मिलता था क्योंकि तब 'अब्बाजान' कहने वाले ही राशन हजम कर जाते थे।