रूस ने किया यूक्रेन पर हमला, राजधानी कीव सहित अन्य शहरों में धमाके शुरू
Image Credit: Shortpedia
यूक्रेन के साथ जारी गतिरोध के बीच रूस ने हमला कर दिया है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सैन्य कार्रवाई की औपचारिक घोषणा की है. इसके साथ ही रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ रूसी ऑपरेशन में हस्तक्षेप करने वालों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई का संकल्प लिया है. वहीं, इस घोषणा के बाद संयुक्त राष्ट्र ने पुतिन से युद्ध रोकने की अपील की है. UN ने कहा है कि रूस अपने सैनिकों को हमला करने से रोके.