रूस ने गैर हितैषी देशों की सूची जारी की; यूएस, यूके समेत कई यूरोपीय देश शामिल
Image Credit: cnn
यूक्रेन के खिलाफ जारी युद्ध के दौरान रूस की व्लादिमीर पुतिन सरकार ने उन देशों और क्षेत्रों की एक विशेष सूची जारी की है जिन्हें रूस का हितैषी नहीं माना गया है। इन देशों में अमेरिका, कनाडा, यूके, कई यूरोपीय देश, यूक्रेन, स्विट्जरलैंड, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, सिंगापुर और ताइवान जैसे देश शामिल हैं। इन देशों ने यूक्रेन पर हमला शुरू करने के बाद रूस पर प्रतिबंध लगाए थे।