मास्को प्रारूप बैठक में तालिबानी प्रतिनिधियों को आमंत्रित करेगा रूस
Image Credit: Shortpedia
रूस और तालिबान में नजदीकी बढ़ रही हैं। इसी के मद्देनजर रूस 20 अक्टूबर को अफगानिस्तान पर होने वाली मास्को प्रारूप बैठक में तालिबानी प्रतिनिधियों को बुलाएगा। ये स्पष्ट नहीं है कि तालिबानी प्रतिनिधि कौन होंगे। छह दलों की प्रणाली के आधार पर मास्को प्रारूप वर्ष 2017 में निर्धारित किया गया था। इसका उद्देश्य रूस, अफगानिस्तान, चीन, पाकिस्तान, ईरान व भारत के बीच विशेष प्रतिनिधियों के जरिये परामर्श करना था।