पूर्वी यूक्रेन में सैन्य अभियान चलाएगा रूस, राष्ट्रपति पुतिन ने किया ऐलान
Image Credit: Shortpedia
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरूवार को पूर्वी यूक्रेन में सैन्य अभियान चलाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन का विसैन्यीकरण और नागरिकों की सुरक्षा करना इस अभियान का मकसद होगा। पूर्वी यूक्रेन में सरकारी बलों से लड़ रहे विद्रोहियों के उससे मदद मांगने के बाद रूस ने ये कदम उठाया है। पश्चिमी देशों को डर है कि इस सैन्य अभियान को यूक्रेन पर हमला करने का बहाना बनाया जा सकता है।