रूसी विदेश मंत्री बोले, 'यूक्रेन लड़ाई बंद करे तो हम बातचीत को तैयार'
Image Credit: Politico
रूस के विदेश मंत्री सर्गी लेवरोव ने कहा है कि हम यूक्रेन के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं लेकिन पहले यूक्रेन की सेना को लड़ाई बंद करनी होगी। वहीं, यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने यहां फंसे सभी भारतीय नागरिकों और छात्रों के लिए एडवायजरी जारी की है। दूतावास ने कहा है कि भारत सरकार रोमानिया और हंगरी से बचाव के मार्ग तैयार करने पर काम कर रही है।