सचिन पायलट समेत तीन मंत्री बर्खास्त, राज्यपाल से मिले गहलोत, पायलट बोले- सत्य को परेशान किया जा सकता है, पराजित नहीं
Image Credit: Shortpedia
अशोक गहलोत और सचिन पायलट में जारी तनातनी के बीच कांग्रेस ने आज सचिन समेत तीन मंत्रियों को बर्खास्त किया। पायलट से उपमुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष का पद छीना गया। उनके स्थान पर गोविंद सिंह डोटसारा को प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। पायलट ने ट्वीट किया, 'सत्य को परेशान किया जा सकता है, पराजित नहीं।' जयपुर में कांग्रेस मुख्यालय से पायलट की नेमप्लेट हटाई गई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्यपाल से मिलने पहुंचे।