मलिक के निशाने पर रहे वानखेड़े की एनसीबी से विदाई, नहीं मिला एक्सटेंशन
Image Credit: Abplive
समीर वानखेड़े से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को एनसीबी में आगे एक्सटेंशन नहीं मिला है। उनका मौजूदा एक्सटेंशन 31 दिसंबर को खत्म हो गया है। आपको बता दें कि समीर वानखेड़े इस अफसर हैं जो मुंबई के ड्रग्स केसों की जांच के चलते चर्चा में बने हुए थे। फिर वह आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से लगातार सुर्खियों में रहे।