किसानों ने राष्ट्रपति से की केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग
Image Credit: Dainik Jagran
लखीमपुर में किसानों की हत्या और भड़की हिंसा के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखा है। इसमें किसान मोर्चा ने राष्ट्रपति से गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग की है। इसके अलावा किसानों के खिलाफ भाषण देने और हिंसा भड़काने के आरोप में संयुक्त किसान मोर्चा ने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर को भी पद से हटाने की मांग की है।