सऊदी अरब में महिला अधिकारों की मांग करने वाली Loujain Al Hathloul को 6 साल की जेल
Image Credit: Shortpedia
सऊदी अरब में महिलाओं को वाहन चलाने की अनुमति देने और पुरुष अभिभावक कानून को हटाने की मांग करने वाली महिला अधिकार कार्यकर्ता लुजैन अल-हथलौल को करीब छह साल की जेल हुई। 31 वर्षीय लुजैन अल-हथलौल 2018 में एक दर्जन दूसरी महिला अधिकार कार्यकर्ताओं संग गिरफ्तार हुई थीं। उन्हें आतंकवाद के खिलाफ बनाए गए कानून के तहत सोमवार को सजा दी गई। वो बीते ढाई साल से जेल में हैं।